जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड
प्रदेश के नेतृत्व में आज बैठक संपन्न
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मेरठ में आयोजित तीन दिवसीय (15,16 एवं 17 मई) राष्ट्रीय अधिवेशन में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के काफी संख्या मे पदाधिकारी शामिल हुए थे,जिसकी समीक्षा बैठक आज दिनांक 03.06.2022 को फाउंडेशन के महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह के आवासीय कार्यालय हटिया में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने किया। इस बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत, प्रदेश महासचिव छोटू वर्मा,प्रदेश सचिव भावेश सिंह,प्रदेश प्रवक्ता संपति देवी,प्रदेश सह मिडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, प्रदेश संयोजक नीतू सिंह, महासचिव अर्चना महतो,सूचना प्रमुख बबली देवी सहित विनय खत्री,रीना सिंह,कमला शर्मा, प्रवीण ओझा आदि आदि उपस्थित थे।
बैठक में फाउंडेशन का विस्तार करते हुए रीना देवी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग,कमला शर्मा को प्रदेश सचिव महिला विंग मनोनीत किया गया,साथ ही सर्वसम्मति से
जुलाई महीने में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक तय की गई एवं रांची में जल्द ही प्रदेश कार्यालय खोलने की सहमति बनी।इसके पूर्व मेरठ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन एवं अच्छी व्यवस्था के लिए अधिवेशनआयोजन कमेटी एवं केंद्रीय नेतृत्व को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।