ए डी एम (लॉ एंड आर्डर) तथा एस
डी एम के नेतृत्व में अवैध क्रशर
संचालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
13 क्रशरों को किया गया ध्वस्त
वैध कागजातों के नहीं पाए जाने पर 7 अन्य को नोटिस जारी कर, की जा रही है अग्रतर कार्रवाई
रांची: अवैध खनन तथा क्रशर संचालन के विरुद्ध जिला प्रशासन रांची द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में आज जिला प्रशासन द्वारा आज ओरमांझी अंचल में अवैध रूप से संचालित 13 क्रशरों को ध्वस्त किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा ओरमांझी अंचल के खीराबेड़ा में अवैध क्रशर के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर जिला दंडाधिकारी ( विधि - व्यवस्था ) तथा अनुमंडल पदाधिकारी , सदर , राँची के द्वारा किया गया। अभियान के संचालन के दौरान डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की टीम में जिला खनन पदाधिकारी , सहायक खनन पदाधिकारी , अंचल अधिकारी ओरमांझी, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, खान निरीक्षक , क्षेत्रीय पदाधिकारी ( प्रदूषण ) , कारखाना निरीक्षक तथा कनीय विद्युत अभियंता मौजूद थे।
अभियान के दौरान बिना वैध पट्टा तथा अन्य वैध कागजात के बिना संचालन किए जा रहे 13 क्रशरों को ध्वस्त किया गया। कागज़ातों की कमी पाए जाने पर 7 अन्य क्रशर संचालकों को नोटिस भी किया जा रहा है एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
अवैध खनन, अवैध क्रशर संचालन तथा अवैध ट्रांसपोर्टेशन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है, अभियान के रूप में आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।