आज सांसद संजय सेठ और उप विकास आयुक्त
विशाल सागर द्वारा सिल्ली प्रखंड के बंताहजाम
उत्तरी पंचायत का क्षेत्र भ्रमण किया गया
दिनांक 09 जुलाई 2022 को सांसद आदर्श ग्राम योजना-ll के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए चयनित सिल्ली प्रखंड के बंताहजाम उत्तरी पंचायत का माननीय सांसद श्री संजय सेठ एवं उप विकास आयुक्त रांची श्री विशाल सागर द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया।
पंचायत भवन में ग्रामीणों तथा जिला/प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बंताहजाम उत्तरी को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने हेतु उन्मुखीकरण के साथ माननीय सांसद तथा उप विकास आयुक्त द्वारा योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए लाभ लेने हेतु ग्रामीणों को जागरूक रहने पर ध्यान रखने को कहा गया।
इस दौरान मनरेगा पार्क का उद्घाटन भी किया गया। साथ ही जेएसएलपीएस द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण भी किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी विभागों तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्राम विकास योजना तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।