रांची जिला में डिजिटल वीक की शुरुआत

News Ranchi Mail
0

 रांची जिला में डिजिटल 

वीक की शुरुआत




जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

अपर समाहर्ता रांची, स्टेट हेड, सीएससी एसपीवी और डीआईओ ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

लोगों को सीएससी के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की दी जाएगी जानकारी

5-11 सितंबर 2022 तक झारखंड डिजिटल वीक का आयोजन

झारखंड डिजिटल वीक के तहत आज दिनांक 05 सितंबर 2022 से रांची जिला में डिजिटल वीक की शुरुआत हो गई। इस मौके पर समाहरणालय परिसर से जिला स्तर पर जागरूकता वाहन रवाना किया गया। अपर समाहर्ता रांची श्री राजेश बरवार, स्टेट हेड सीएससी-एसपीवी श्री शंभू कुमार, डीआईओ, रांची श्री शिवचरण बनर्जी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को सीएससी के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं के बारे में जागरुक किया जायेगा। 

अपर समाहर्ता रांची श्री राजेश बरवार ने कहा कि 5-11 सितंबर 2022 तक झारखंड डिजिटल वीक का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत डिजिटल इंडिया को कनेक्ट करते हुए सीएससी पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी लोगों को देने के साथ-साथ उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में वाहन के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जायेगा।

स्टेट हेड सीएससी-एसपीवी श्री शंभू कुमार ने कहा कि पूरे झारखंड में करीब 25 हजार सीएससी हैं और डिजिटल इंडिया के 500 से ज्यादा सर्विसेस सीएससी पर उपलब्ध हैं, जिसकी जानकारी लोगों को दी जायेगी। विभिन्न प्रखंड, पंचायत में लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योजना के लाभ के लिए उनका निबंधन भी कराया जायेगा। 

जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री शिवचरण बनर्जी ने कहा कि सीएससी के माध्यम से उपलब्ध सेवाएं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन, सीएससी संचालक एवं डीजीईएस कार्यरत हैं। उन्होंने जिला के सभी वीएलई को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सेवा पहुंचाने का कार्य करने को कहा। 

इस मौके पर स्टेट ऐजुकेशन हेड सीएससी अनुपम उपाध्याय, ईडीएम पीयूष जायसवाल, सीएससी मैनेजर चंदन कुमार, विवेकानंद पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !