फेसबुक पर महिला ने युवक व बच्चों की तस्वीरें डाली तो दोनों के बीच हो गया विवाद,युवक ने फांसी लगाकर कर लिया आत्महत्या,दो बच्चों की माँ से की थी शादी,1 जून को घरवाले करा रहे थे दूसरा विवाह

News Ranchi Mail
0

 फेसबुक पर महिला ने युवक व बच्चों की तस्वीरें डाली तो दोनों के बीच हो गया विवाद,युवक ने फांसी लगाकर कर लिया आत्महत्या,दो बच्चों की माँ से की थी शादी,1 जून को घरवाले करा रहे थे दूसरा विवाह



जमशेदपुर।मानगो पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी में फ्लैट में रहने वाले सह भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री कृष्णा यादव (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना खुद को पत्नी बताने वाली रीमा सिंह ने दी। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर कृष्णा को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


रीमा ने बताया कि बुधवार की रात उसने फेसबुक पर कृष्णा व बच्चों की तस्वीरें डाली थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। वह फ्लैट में जाने के बाद वीडियो कॉल पर बात करना चाहता था, लेकिन नाराजगी की वजह से बात नहीं की। कुछ देर बाद मायके से फ्लैट पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। फिर सूचना पुलिस को दी। कृष्णा चतरा अपने गांव से गुरुवार सुबह शहर आया था।



उसकी 1 जून को शादी कराने की तैयारी थी और शुक्रवार को तिलक होना था। इधर, दिन के दो बजे टेल्को से कृष्णा के मामा महेंद्र यादव एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने रीमा पर हत्या का आरोप लगाया। महेंद्र ने बताया कि एक जून को कृष्णा की शादी चंपारण में होने वाली थी।



आज शुक्रवार को उसका तिलक होने वाला था। घटना के बाद महिला पक्ष और मृतक पक्ष के लोगों में विवाद भी हुआ। मानगो पुलिस कृष्णा की कथित पत्नी रीमा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं परिवार के लोग गुरुवार देर शाम को शहर पहुंचे और कथित पत्नी पर कृष्णा की हत्या का आरोप लगाया।



पहले पति के छोड़ने के बाद रीमा ने कृष्णा से मंदिर में रचायी थी शादी



रीमा सिंह ने बताया कि गौड़ बस्ती लक्ष्मणनगर में रहती है। कृष्णा को बचपन से जानती थी। वर्ष 2012 में घर वालों ने उसकी शादी लक्ष्मणनगर बस्ती के ही सोनू चंद्रा से कर दी थी। सोनू से 8 साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। शादी के बाद से सोनू मारपीट करता था।


वर्ष 2018 में सोनू ने उसे छोड़ दिया। पांच-छह साल पहले वह कृष्णा के संपर्क में आई और फिर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। कृष्णा उसे अपने घर वालों से अलग फ्लैट में लेकर रहने लगा। दोनों बच्चे भी साथ में रहते थे। 20 मई को कृष्णा अपने गांव गया, जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी।



कृष्णा की भूंजा की दुकान एक दिन पहले ही प्रशासन ने तोड़ दी



रीमा सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के दौरान डिमना रोड स्थित कृष्णा की भूंजा की गुमटी तोड़ दी थी। कृष्णा को यह जानकारी उसने फोन पर दी। तभी उसे पता चला कि वह गांव में शादी करने गया था। इसको लेकर दोनों के बीच अनबन हुई। फिर रीमा ने गुस्से में आकर कृष्णा के साथ अपनी शादी व अन्य कई तस्वीरें सोशल मीडिया में डाल दी। इसको लेकर कृष्णा से फोन पर विवाद हो रहा था।


गुरुवार सुबह 9.30 बजे कृष्णा उसके घर आया और फेसबुक पर तस्वीर डालने का विरोध किया। मैंने कृष्णा को कहा कि तुम पर पहला हक तो मेरा है। इस पर कृष्णा ने कहा कि वह उसे छोड़कर दूसरी शादी नहीं कर सकता। इतना कहने के बाद वह फ्लैट की चाबी लेकर चला गया।


थोड़ी देर बाद उसने फोन किया और वीडियो कॉल पर आने को कहा। वीडियो कॉल पर आने का कारण पूछने पर उसने कुछ नहीं कहा और फोन काट दिया। दिन के 12 बजे के लगभग जब वह फ्लैट गई, तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी कोई आवाज नहीं आई तो उसने पुलिस को खबर की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !