बट सावित्री व्रत पूजन के शुभ अवसर पर हुआ फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन। सेवा ही धर्म:डॉ. जितेंद्र सिन्हा

News Ranchi Mail
0

 बट सावित्री व्रत पूजन के शुभ अवसर 

पर हुआ फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन 

सेवा ही धर्म:डॉ. जितेंद्र सिन्हा

                                                










छात्र क्लब चिकित्सक मंच के तत्वावधान में क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं का मुख्यपर्व बट सावित्री व्रत पूजन के शुभ अवसर पर इटकी रोड बाजरा नियर पेट्रोल पंप स्थित जसलोक हॉस्पिटल मे फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ। जिसमे जसलोक हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.जितेंद्र सिन्हा (एम.बी.बी.एस.,एम.एस., एम.सी एच.)के नेतृत्व में 39 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवा भी दी गई।शिविर मे बाजरा,टंगराटोली,हेहल बस्ती, मधुकम बस्ती,पंडरा के मरीज पहुंचें।जो पेट दर्द,बुखार,उल्टी,लकवा,मिर्गी आदि आदि बीमारियों से पीड़ित थे।जिन्हें हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सफल ईलाज की।मौके पर शिविर मे उपस्थित लोगों को डॉ. जितेंद्र सिन्हा ने गर्मी के मौसम में खान-पान रहन-सहन की जानकारियां भी दी एवं कहा अभी के हालात मे धूम्रपान,शराब आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करें।जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर,बैंडेज डिटॉल,साबुन आदि सुरक्षा कीट वितरण कर कार्यक्रम की समापन की गई।आज के शिविर को सफल बनाने में मुख्यरूप से जसलोक हॉस्पिटल के डॉ. झब्बू लाल महतो,आनन्द खलखो,रेखा कुमारी,फ्रांसिस्का कीड़ों,पूजा कुमारी,दीपा कुमारी,आकाश कुमार,आर.एन.प्रसाद,सुधांशु तिवारी, मजहर अंसारी,सागर कुमार सहित अशोक कुमार राणा,अजय कुमार,राजकिशोर राणा,विश्वनाथ कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शिविर समाप्ति के पूर्व चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए डॉ.जितेंद्र सिन्हा जी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !