मुख्यमंत्री के नाम से चल रही मेधा छात्रवृति योजना को लेकर छात्रों की रुचि नहीं के बराबर दिख रही है।

News Ranchi Mail
0

                                                                             


 

मुख्यमंत्री के नाम से चल रही मेधा छात्रवृति योजना को लेकर छात्रों की रुचि नहीं के बराबर दिख रही है। ऐसा इसलिए कि साल 2023 के लिए लिए गए आवेदन में 12 जिले ऐसे हैं, जहां महज 10 फीसदी ही आवेदन आए हैं। पांच जिले तो ऐसे हैं जहां से केवल 500 छात्रों ने आवेदन डाला है। इधर शिक्षा सचिव के रविकुमार ने आवेदन की शुरुआत में सभी जिले को लक्ष्य पूरा करने को कहा था। आवेदन की संख्या नहीं के बराबर आने की वजह से एक बार फिर आवेदन की तिथि बढ़ा दी गयी है। वहीं सभी जिले को इसे गंभीरता से लेने को कहा गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !