अमरनाथ यात्रा कब शुरू होगी? जानें क्या है अमरनाथ गुफा के दर्शन का महत्व, इतिहास और रहस्य

News Ranchi Mail
0

                                                                        


 हिंदू धर्म के पवित्र व प्रमुख तीर्थस्थलों में एक अमरनाथ धाम भारत के जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के उत्तर-पूर्व में 135 किलोमीटर दूर समुद्रतल से 13,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. हर साल यहां भगवान भोलेनाथ के भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. अमरनाथ धाम को कुछ लोग स्वर्ग प्राप्ति का मार्ग कहते हैं तो वहीं कुछ लोग मोक्ष प्राप्ति का स्थान भी स्थान कहते है. लेकिन अमरनाथ गुफा तक पहुंचना आसान नहीं होता. अमरनाथ पहुंचने के बाद भी पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए भक्तो को बहुत लंबी यात्रा और चढ़ाई करनी होती है.इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरूआत 1 जुलाई 2023 से शुरू हो रही है जो 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी. बता दें कि अमरनाथ यात्रा पहले केवल 15 दिनों के लिए होती थी. लेकिन 2004 में यात्रा की अवधि बढ़ाकर दो महीने तक कर दिया गया.  सरकार इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है. 17 अप्रैल 2023 से ही यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हो चुकी है. बाबा के भक्त ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !