लातेहार: चंदवा में फंदे से लटका मिला नवविवाहित जोड़े का शव, एक माह पहले किया था प्रेम विवाह, दो दिन पहले प्रेमी के भाई ने भी कर ली थी ख़ुदकुशी

News Ranchi Mail
0

                                                                        


 लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन पंचायत के सतीटांड़ गांव में गुरुवार को नवविवाहित जोड़े का शव फंदे पर लटका मिला। मृतकों की पहचान सुनील गंझू (22) और रीना कुमारी (18) के रूप में हुई है।

परिजनों का कहना है कि आपसी कलह के चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सुनील और रीना ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। हालांकि शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। परिजनों का कहना है कि रीना को शक था कि सुनील का किसी दूसरी लड़की से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। इसी बीच गुरुवार को दोनों के शव एक ही कमरे में फंदे पर लटके मिले।

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले सुनील के भाई जसपाल गंझू का शव भी इसी तरह फंदे पर लटका मिला था। हालांकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा और जसपाल का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। दो दिन के भीतर एक ही घर में तीन लोगों के फंदे पर लटके शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

इधर, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ साफ कहा जा सकता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !