गढ़वा:- आज सुबह यात्रियों से भरी बस पलट गई। घटना गढ़वा जिले के घोड़दाग मोड़ की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस से यात्रियों को निकालने में मदद की। मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 50 लोग सवार थे। जिसमें से 22 लोग घायल हो गए है।