बढ़ते गर्मी को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव के रवि कुमार से स्कूल की छुट्टी बढ़ाने की मांग की है।

News Ranchi Mail
0

                                                                             


  इस संबंध में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय राय  ने बताया कि पूरे राज्य के अंदर गर्मी अपने उफान पर है चाहे राजधानी रांची हो या लोहरदगा, धनबाद,बोकारो ,जमशेदपुर, गिरिडीह, देवघर सहित अन्य जिला सभी जगह पारा इतना बढ़ा हुआ है कि  घर से निकल पाना आम लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है । इन परिस्थितियों में छोटे बच्चों के ऊपर हीटवेव का क्या असर  होगा इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। अजय राय ने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि जब तक मानसून ब्रेक नहीं हो जाता तब तक स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी जाए ताकि बच्चों को हिट वेब से बचाया जा सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !