राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में 9 बसों को फूंक डालने के इल्जाम में एक नाबालिग को डीटेन किया गया है।

News Ranchi Mail
0

                                                                          


रांची,

राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में 9 बसों को फूंक डालने के इल्जाम में एक नाबालिग को डीटेन किया गया है। नाबालिग के पास से एक स्प्रे और लाइटर जब्त किया है। बीते कल 15 साल के सिरफिरे नाबालिग ने एक-एक कर 9 बसों में आग लगाकर राजधानी में सनसनी फैला दी थी। वहीं, पुलिस भी हैरान-परेशान रही। रांची की लोइर बाजार थाना पुलिस ने 12 घंटों के भीतर कांड का खुलासा कर दिया। पुलिस को दिये अपने बयान में नाबालिग ने खुलासा किया कि उसने बस की टंकी के पास पहले इस स्प्रे मारा और फिर लाइटर से आग लगा दी। आग तेजी से फैलती चली गई। पुलिस के अनुसार नाबालिग रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गुजरे कुछ दिनों से खादगढ़ा बस स्टैंड में ही खलासी का काम कर रहा था। उसे काम से निकाल दिया गया था।


5 घंटे के भीतर फूंक डाले थे 9 बस

यहां याद दिला दें कि बीते कल यानी गुरुवार को सुबह एक-एक कर 5 बसों में आग लगा दी गई थी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। लोग चीख-चिल्ला रहे थे। वे इधर-उधर भाग रहे थे। पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया था। अगलगी की फैली खबर के पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। हालात काबू में आये ही थे कि दिन के करीब 3 बजे फिस से 4 बसें धधक उठी। इस अगलगी में 8 बसें पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं, एक बस को बचा लिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !