CM हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा एक्शन, CO जा सकते हैं जेल…

News Ranchi Mail
0

                                                                             


 रांची: गरीबों का हक मार बेईमानी तरीके से राशि का गबन करने वाले CO मोहन लाल मरांडी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने की मंजूरी दे दी गई है। CM हेमंत सोरेन तक इस गोलमाल की खबर पहुंचते ही उन्होंने बड़ा एक्शन लिया और कानूनी कार्रवाई करने की मंजूरी दे दी। इल्जाम है कि तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी ने इंदिरा आवास के आवंटन और भुगतान में गड़बड़ी कर राशि का गबन किया। तब वे गिरिडीह के धनवार में पदस्थापित थे। मोहन लाल मरांडी ने विभागीय आदेश की अनदेखी और अवहेलना कर एक सुनियोजित साजिश के तहत गड़बड़ की।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, गिरिडीह के धनवार प्रखंड कार्यालय में एक संगठित गिरोह काम करता था। जानबुझ कर अकाउंट पेइ चेक को बियरर चेक बना कर दलाल मालामाल हो रहे थे। गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा था। पुलिसिया जांच में CO मोहन लाल मरांडी एवं अन्य कुछ कर्मचारियों पर लगे इल्जाम सही पाये गये। मोटी राशि गबन करने के संदेही गुनाहगार CO मोहन लाल मरांडी और अन्य के खिलाफ गिरिडीह के धनवार थाने में FIR (कांड संख्या 190/2012 दिनांक 21.7.2012) दर्ज करायी गई। यह FIR रांची के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दर्ज कराई गई। यह प्राथमिकी भादवि की धारा 406/409/420/467/468/471/120 बी के तहत दर्ज की गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !