।राजधानी राँची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।

News Ranchi Mail
0

                                                                                     


 राँची।राजधानी राँची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक अगस्त की शाम 7.45 बजे काम कर लौट रही महिला के गले से सीएम आवास के समीप स्नैचरों ने चेन छिन लिया और फरार हो गए। इस संबंध में रातू रोड ग्वाला टोली निवासी सुमन यादव ने गोंदा थाना में चेन स्नैचिंग की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह अपने डेंटल क्लिनिक से काम कर वापस अपने घर लौट रही थी। रात 7.45 में कांके रोड पोस्ट ऑफिस के पास जैसे पहुंची पीछे से अचानक स्कूटी सवार दो स्नैचर आए और उनके गले से चेन छिन भाग निकले। सुमन यादव शोर मचाती रही, लेकिन दोनों स्नैचर पकड़ाने की डर से अपनी स्कूटी छोड़ वहां से भाग निकले। घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उनकी स्कूटी (जेएच01ईयू-2208) को जब्त कर थाने ले आई। सुमन यादव के अनुसार स्नैचर 16 से 18 साल के बीच की उम्र के थे। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !