पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के सामने धरना दे रहे तेजस्विनी परियोजना के कर्मचारियों को सीएम हाउस बुलाया गया है

News Ranchi Mail
0

                                                                             


 

Ranchi : पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के सामने धरना दे रहे तेजस्विनी परियोजना के कर्मचारियों को सीएम हाउस बुलाया गया है. झारखंड तेजस्विनी कर्मचारी संघ आज रांची के वेंडर मार्केट से रैली निकाली. जो  कचहरी होते हुए राजभवन पहुंची. इसके बाद कर्मचारियों ने वहां प्रदर्शन किया.  सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने हमारी मांग जल्द सुनो, हेमंत सोरेन होश में आओ और सरकार हमारी नहीं सुनी तो आंदोलन जारी रहेगा जैसे नारे लगाये. यहां महिलाओं की भीड़ को रोकने के लिए पांच बैरिंकेडिंग लगायी गयी थी. इस दौरान प्रदर्शनकारी सरकार से विस्तारीकरण पत्र देने की मांग कर रहे थे. महिलाओं ने कहा कि नौकरी नहीं तो वोट नहीं मिलेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !