Ranchi : झारखंड में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं. ताजा आंकड़ा मई 2023 का है. पिछले मई महीने के दौरान 177 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं दर्ज की गयी हैं. इसके साथ ही 147 महिलाओं और बच्चियों के अपहरण के मामले थानों में दर्ज किये गये हैं. गिरिडीह में सबसे अधिक 21, रांची में 18, गढ़वा में 17 और जमशेदपुर में 15 दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज की गयी हैं.