रांची में हरमू नदी के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए शुरू हुआ प्रोजेक्ट फेल हो गया है।

News Ranchi Mail
0

                                                                     


   

रांची में हरमू नदी के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए शुरू हुआ प्रोजेक्ट फेल हो गया है। 101 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट पर अब तक 93 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। लेकिन अभी भी नदी में सीवरेज का पानी बहता है। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में पेश सीएजी की वित्तीय वर्ष 2021 की परफार्मेंस ऑडिट रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ। रिपोर्ट में हरमू नदी प्रोजेक्ट के अलावा रांची सीवरेज ड्रेनेज प्रोजेक्ट (मैनहर्ट) की अनियमितताओं का भी विस्तृत उल्लेख है।

रिपोर्ट पेश करने के बाद प्रधान महालेखाकार (पीएजी) उदय शंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा-हरमू नदी प्रोजेक्ट से रांची के लोगों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। ऑडिट टीम ने मेकॉन से हरमू नदी की पानी की जांच कराई तो इसमें गंदा पानी बहने की बात सामने आई। प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले हरमू नदी में जितनी गंदगी थी, वही हाल अब भी है। राज्य सरकार ने अपनी कमेटी से जो जांच कराई, उसमें भी पानी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं मिला। लक्ष्य को पूरा करने में यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से विफल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !