राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर में हिल व्यू रोड इलाके में एक 27 वर्षीय युवती पेड़ पर चढ़कर नीचे कूद जाने की देने लगी धमकी

News Ranchi Mail
0

                                                                             


 

राँची।राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर में हिल व्यू रोड इलाके में एक 27 वर्षीय युवती पेड़ पर चढ़कर नीचे कूद जाने की धमकी देने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।लोग लड़की को ऐसा करने से मना करने लगे और उसे बचाने के उपाय ढूंढ रहे थे, इसी बीच लड़की ने पेड़ से छलांग लगा दी।


जानकारी के अनुसार बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू रोड नंबर छह में रहने वाली संगीता शर्मा के घर पर लड़की नौकरानी का काम करती है।लड़की के आत्महत्या के प्रयास में वो बुरी तरह से जख्मी हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर बरियातू थाना की पुलिस पहुंच गई और घायल युवती को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया है।जहां स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !