जामताड़ा में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

News Ranchi Mail
0

                                                                               


 

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने बिन्दापाथर थाना अंतर्गत चापुड़िया हाई स्कुल के पास छापामारी कर 08 साईबर अपराधीयो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर ठगों में 6 देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं एक दुमका जिले के मसलिया तथा एक जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का निवासी हैं। छापेमारी के दौरान इनके पास से 14 मोबाईल फोन,19 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड एवं 05 मोटरसाइकिल की बरामदगी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाइन काटने का मैसेज देकर तथा एटीएम कार्ड बंद होने के नाम पर साईबर ठगी करते थे। इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताडा साईबर अपराध थाना में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !