संत जेवियर कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के लिए मिली अनुमति, महाविद्यालय परिवार में हर्ष

News Ranchi Mail
0

                                                                            


 27 अक्तूबर से विद्यार्थी ले सकेंगे महाविद्यालय से नामांकन फार्म...


सिमडेगा:- रांची विश्वविद्यालय रांची ने  जिले के छात्रों को एक तोहफा दिया है। अब संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा में भी एमए व एमकॉम की पढ़ाई होगी। जो जिले के छात्रों के लिए खुशी की बात है। संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा के प्राचार्य डॉ फा. एफ्रेम बा एवं ट्रेजरर फा. ब्रुनो टोप्‍पो ने संयुक्‍त रुप से बताया कि रांची विवि ने संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा में पीजी की पढ़ाई के लिए अनुमति दे दी है। अनुमति मिलने के बाद कॉलेज में कल यानी 27 अक्‍तूबर से कॉलेज कार्यालय से नामांकन फॉर्म मिलना शुरु हो जाएगा। इच्‍छुक छात्र कॉलेज कार्यालय में आकर नामांकन फॉर्म प्राप्‍त कर सकते हैं। कॉलेज में फिलहाल एमए और एमकॉम की पढ़ाई शुरू होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !