सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 3 घायल

News Ranchi Mail
0

                                                                               


  झारखंड के गढ़वा जिले  में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना हुई. इन हादसों  में दो लोगों की मौत हो गई. साथ ही तीन लोगों घायल हो गए. घटना के बाद दोनों जगहों की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. इसके बाद घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है. 

पाल्हे गांव की घटना

पहली घटना नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव का है, जहां एक कार सवार के चपेट मे एक कपल आ गए. इस घटना मे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई. जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

तीनों एक ही परिवार के सदस्य

जबकि दूसरी घटना रंका थाना क्षेत्र के सिंजो गांव की है. यहां एक ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इस घटना में एक की मौत घटना स्थल पर हो गई. वहीं, दो घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है. तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है. 

घायलों को रेफर किया गया

सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अलग अलग घटना में दो की मौत हुई है. जबकि घायलों को रेफर किया गया है.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !