हजारीबाग में ब्राउन शुगर के साथ धराये 4 तस्कर, बिहार से जुड़े हैं तार

News Ranchi Mail
0

                                                                                 


   

 हजारीबाग जिले में लोहसिंघना में नशीली पदार्थ की तस्करी करने वालों पर कार्यवाही की गई है। 142 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्करों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, गुप्त सुचना के आधार पर यह कार्यवाई की गई है। गिरफ्तार तस्करों के पास से ब्राउन शुगर के साथ साथ एक यामाहा मोटरसाइकिल और मोबाईल फोन बरामद किया गया है।बिहार से की जा रही थी तस्करी 

हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि लोहसिंघना के झील परिसर में पिछले कुछ दिनों से नशीली पदार्थ की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सुचना मिलने पर एसपी और एसडीपीओ के अगुवाई में एक टीम बनाई गई। पुलिस को यह सुचना मिली के तस्करी बिहार से की जा रही है। इसके बाद लोहसिंघना के झील परिसर इलाके में छापेमारी कर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में संतोष कुमार, रमीज राजा उर्फ़ अयान, मोनाजिर खान उर्फ़ गुड्डू, सैयद मोहम्मद जीशान शामिल है। चारों तस्करों के पास से 150 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। संतोष कुमार और सैयद मोहम्मद जिसान दोनों ने बताया कि बिहार के आरा जिला से ब्राउन शुगर खरीदकर रमिज राजा उर्फ अयान, मोनाजिर खान उर्फ गुड्डु को हजारीबाग में बेचते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !