दिवाली के दिन बड़े हादसे में पटाखे के लिए बारूद कूटते समय विस्फोट, एक युवक के उड़े चीथड़े

News Ranchi Mail
0

                                                                                


 लखनऊ : यूपी के बदायूं में दिवाली के देसी पटाखा बनाने के लिए गंधक व और पोटाश मिलाकर कूटते समय अचानक से विस्फोट हो गया। विस्फोट से युवक के चीथडे़ पूरी तरह से उड़ गए। चारों तरफ खून ही खून नजर आया।

विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के लोग घरों से निकलकर अपनी-अपनी छतों पर आ गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

हादसा सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नवादा इलाके में हुआ रविवार शाम हुआ। हर्षपुत्र रविकांत 18 साल घर की छत पर गंधक व पोटाश मिलकर बारूद बनाने को उसे कूट रहा था। इसी दौरान हुए विस्फोट में हर्ष बुरी तरह जख्मी हो गया। धमाके की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग छत पर पहुंचे तो उसे उठाकर अस्पताल ले गये।जहां डॉक्टरों ने उसे घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके मुआयना किया और परिजनों से जानकारी ली। त्योहार के दिन युवक की मौत से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !