झारखंड जगुआर में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को विशेष सुविधआएं और भत्ते में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। ऐसा 7वीं PRC के आलोक में हुआ। मंजूरी मिलने के बाद झारखंड चतुर्थवर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ और झारखंड जगुआर सेवा संवर्ग के पुलिसकर्मी CM हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे, वहीं अपनी खुशियां का इजहार करते हुये CM के प्रति आभार जताया। इस दरम्यान CM आवास में हेमंत सोरेन जिंदाबाद, हेमंत है तो हिम्मत है, के नारे लगाये गये। CM हेमंत खुद अपने आवास से बाहर आये और जगुआर जवानों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान CM हेमंत सोरेन ने कहा कि वह प्रचार में विश्वास नहीं रखते, बल्कि सिर्फ अपने राज्य की जनता के लिए काम करते हैं। CM ने कहा कि चाहे वह IAS हो या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, हमारे लिए हर कोई बराबर है। यह सरकार सभी को एक ही नजरिये से देखती है। आप सभी सरकार की आंख, नाक और कान हैं, आप राज्य की जनता की सेवा करें। सरकार सभी के हितों का ख्याल रखेगी।