रांची में 11 महीने में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले 7,708 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

News Ranchi Mail
0

                                                                                    


 रांची: रांची में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. इस साल जनवरी से लेकर नवंबर तक रांची में जिला परिवहन कार्यालय ने 7,708 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए हैं. अगर कोई चालक लगातार तीन बार ऐसी गलतियां करता है तो उसका लाइसेंस रद्द भी किया जा रहा है. सबसे ज्यादा लाइसेंस ओवरलोडिंग के मामले में सस्पेंड किए गए हैं. पिछले पांच महीनों की बात करें तो जून में 873, जुलाई में 1139, अगस्त में 839, सितंबर में 745 और अक्टूबर में 741 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं. पिछले पांच सालों की बात करें तो सबसे ज्यादा वर्ष 2020 में 23,757 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए थे.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !