हजारीबाग : गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर डरा-धमका कर वसूली में जुटे फैशल खान उर्फ रॉकी को अरेस्ट कर लिया गया। कुछ रोज पहले हजारीबाग पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह को यह जानकारी दी गई थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग में NTPC से जुड़े कुछ कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों को व्हास्टएप एवं अन्य ऐप के सहारे धमकी दी जा रही है। फोन करने वाला खुद को गैंगस्टर अमन साहू गैंग का मयंक सिंह नाम बताता था। फोन पर धमकी देने वाले को खोज निकालने के लिये बड़कागांव के SDPO के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से फैशल खान को अरेस्ट कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को कुछ चौंकाने वाली जानकारी दी है। मिली जानकारी पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सुनें क्या बोले हजारीबाग पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह…