झारखंड पलामू में सुनसान इलाके में फायरिंग के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। वहीं अपराधियों की खोज में जुट गई है। मौके से पुलिस को 2 खोखे भी मिले है। घटना पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के राजहरा इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक इस इलाके में कंचन दुबे नाम के शख्स की दुकान है। उन्होंने ने बताया कि वे दुकान बंद कर अपने घर गये थे। वापस लौटे तो देखा कि दुकान के गेट पर गोलियों के निशान है। उनके द्वारा दिये गये आवेदन के बाद ही पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि दुकानदार ने किसी पर शक नहीं जताया है। खबर लिखे जाने तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।