सोनम सिद्दीकी बनी लक्ष्मी, विष्णु के साथ मंदिर में लिए सात फेरे, फिर..

News Ranchi Mail
0

                                                                                 


हमारे समाज को हृदय से जोड़ कर रखने वाली खबर। UP के बरेली में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से मं‎‎दिर में जाकर शादी कर ली। बताया जा रहा है ‎कि युवती ने Islam धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। इन दोनों ने मंदिर में जयमाला डालकर एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई।

युवती का कहना है कि उसकी आस्था भगवान श्री राम में बहुत है। साथ ही वह तीन तलाक (Divorce) व हलाला जैसी प्रथा से परेशान हो चुकी थी। युवती ने अपने परिवार से खुद की और पति की जान को खतरा बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीया युवती का नाम सोनम सिद्दीकी है, ‎जिसने अब अपना नाम लक्ष्मी रख लिया है। उसने विष्णु मौर्य नाम के युवक से शादी की है। दोनों ने थाना देवरनिया स्थित गांव के एक मंदिर में सात फेरे लिए।

लक्ष्मी ने कहा कि वह और विष्णु एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। Sonam Siddiqui उर्फ लक्ष्मी ने कहा कि उसने हलाला और तीन तलाक से परेशान होकर सनातन धर्म अपनाया है। अब सनातन धर्म के तहत सारे रीति-रिवाज अपनाते हुए Vishnu Maurya के साथ शादी की ह

मीडिया से बातचीत करते हुए सोनम उर्फ लक्ष्मी ने बताया कि वह और विष्णु एक दूसरे को पिछले 12 वर्षों से जानते हैं। पहले दोनों में दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। सोनम ने कहा ‎कि कुछ समय पहले मेरा निकाह पक्का हो गया था। लेकिन मुझे इस्लाम धर्म छोड़ना था और विष्णु से शादी करनी थी, इस‎लिए यह सब ‎किया।

वहीं सोनम सिद्दीकी का कहना है कि शादी के बाद अब वो अयोध्या में रामलला (Ramlala) के दर्शन करने भी जाएंगे। सोनम की भगवान राम में गहरी आस्था है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी भी दी है। सोनम ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताया है।

सोनम ने कहा कि आए दिन परिवार के लोगों से धमकी मिलती रहती है। इसलिए वह दोनों ही पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द ही सुरक्षा की मांग भी करेंगे, ता‎कि दोनों साथ सकून से रह सकें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !