HEC का नाम बदलकर अडाणी का नेमप्लेट लगा देंगे : राहुल गांधी

News Ranchi Mail
0

                                                                         


 रांची : राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में ”आपकी सरकार को क्यों हटाया गया। क्योंकि, यहां आदिवासियों की सरकार थी, जो BJP को स्वीकार नहीं। लेकिन, हमलोग एक साथ खड़े हुए तो सरकार बच गई। केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके लोकतंत्र पर अटैक किया जा रहा है और जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।’ राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि HEC काम न करे और आने वाले दिनों में वे HEC का नाम बदलकर अडाणी का नेमप्लेट लगा देंगे। वे इसका निजीकरण करना चाहते हैं। मैं जहां भी जाता हूं, वहां मुझे पीएसयू के लोग हाथों में पोस्टर लेकर खड़े दिखते हैं। उन्होंने कहा कि BHEL, HAL और HEC को धीरे-धीरे अडाणी के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरना धर्म कोड दिलाकर रहेंगे। राहुल गांधी का झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का चौथा दिन था। राहुल के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेमंथ रेड्डी भी मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !