श्री पूजा समिति भुतहा तलाब नें मूर्ति निर्माण के लिए दी सहयोग राशि
सावन में श्री चैती दुर्गा मंदिर में सामूहिक महारुद्राभिषेक किया गया
रांची :- श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तलाब परिसर में सावन के उपलक्ष्य में शनिवार को सामूहिक रूद्रभिषेक किया गया। इस सामूहिक रुद्राभिषेक श्री चैती दुर्गा मंदिर के पदाधिकारीयों, सदस्यों, महिलाओं एवं शिव भक्तों के द्वारा एक साथ किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह) नें बताया की भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन में रुद्रभिषेक सबसे उत्तम माना जाता है। रुद्राभिषेक एक पूजा और धर्मिक क्रिया है, जो भगवान शिव के भक्तों द्वारा की जाती है। इस प्रक्रिया में शिवलिंग पर जल, दूध, धुप, दीप और बेलप्रत्र की अर्पण किया जाता है और मंत्रो का जाप भी किया जाता है। रुद्राभिषेक का मुख्य उदेश्य भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना होता है।
राजधानी रांची में शारदीय एवं दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में भुताहा तलाब स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति भुताहा तलाब द्वारा संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बात चित कर के मूर्तिकार को वर्ष 2024 के लिए मूर्ति का स्वरूप और मूर्ति निर्माण के लिए सहयोग राशि किया गया। श्री दुर्गा पूजा समिति के श्री किशोर साहू,श्री उदय साहू,श्री शंकर दुबे, श्री दीपू सिंह,श्री कुमार राजा,श्री रमेश सिंह,श्री संजय सिंह (लल्लू सिंह), श्री राहुल सिंह की और से राजधानी के प्रसिद्ध शिल्पकार रामपाल को इस वर्ष होने वाले दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर प्रतिमा निर्माण करने का प्रारूप सौपा। साथ ही मुख्य संरक्षक एवं संरक्षक मंडली द्वारा आग्रिम राशि देकर प्रारूप के तर्ज पर प्रतिमा निर्माण करने को कहा गया।
साथ ही प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार को भी श्री चैती दुर्गा मंदिर में मुख्य संरक्षक के द्वारा खचड़ी, चावल, दाल का भोग लगाया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा जी के द्वारा भोग लगाया गया। श्री चैती दुर्गा मंदिर में खिचड़ी, अचार, चिप्स,पूरी, हलवा, सब्जी, अचार और चोखा इत्यादि प्रमुख रूप से थे।
इसमें रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा में मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, उदय साहू,रमेश सिंह, शंकर दुबे,कुमार राजा,डॉ महुआ मांझी, सुनील सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह), राहुल सिंह, विशाल कृष्णा, विनय अग्रवाल, विनोद बर्मन,राजकुमार गुप्ता,महेश चन्द्रा, शंकर सिन्हा, दिलीप गुप्ता, शेखर गुप्ता, दीपू सिंह, नंदकिशोर सिंह चंदेल,नमन भारतीय,राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन ), आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, यश वर्मा, शिव किशोर शर्मा,आदि उपस्थित थे।