हजारीबाग का कृषि विज्ञान केन्द्र (KVK) वर्ष 1985 से 2021-22 तक होली क्रॉस संस्थान के अंतर्गत कार्यरत था। होली क्रॉस संस्थान में कुछ अनियमितताओ के संज्ञान में आने के उपरांत KVK परियोजना को पूर्णरूपेण बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड को स्थान्तरित कर दिया गया है एवं कृषि विश्वविद्यालय के हजारीबाग (गौरियाकर्मा) स्थित अनुसंधान प्रक्षेत्र में स्थान्तरित किया गया है।
KVK में कार्य कर रहे कर्मचारियों के पुनः बहाल (reinstate) नहीं होने के कारण कृषि विज्ञान केन्द्र कार्यात्मक (functional) नहीं हो पा रहा है जिससे क्षेत्र के लाखों किसान केंद्र की योजनाओं एवं नई तकनीक से वंचित हो रहे हैं।
KVK को 2 वर्षों से भी अधिक समय से कार्यात्मक नहीं होने के कारण केंद्र के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवार अपनी आजीविका चलाने में असमर्थ है।
आदरणीय कृषि मंत्री जी से निवेदन किया कि क्षेत्र के लाखों किसान, ग्रामीण महिलाओं एव युवाओ के हित को ध्यान में रखते हुए केंद के कर्मचारियों को पुनः पद पर बहाल (reinstate) करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र हजारीबाग को कार्यात्मक करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें।