रांची :- डीएवी शिक्षादीप विद्यालय जयप्रकाश नगर के आलोक कुमार प्राचार्य एवं सुनिता मिश्रा,कुमारी मेघा दास,चेतना उपाध्याय,रविता कुमारी,सीमा सिंह,दिव्या साव,पूनम वर्मा,सीमा मिश्रा,शीतल शर्मा,रीता सिंह आदि आदि शिक्षिकाएं पासवा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह मे सम्मानित किए गए।सभी शिक्षकों को यह सम्मान मुख्यअतिथि झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम,वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव,पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे,डीएवी ग्रुप के पूर्व निदेशक एल.आर.सैनी जी के कर कमलों द्वारा रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप मोरहाबादी सभागार मे प्रदान किया गया।
विदित हो राज स्तरीय इस शिक्षक सम्मान समारोह में काफी शिक्षकों को सम्मानित किया गया था।छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं विद्यालय के निदेशक शिवनंदन पाठक ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं साथ ही शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन कमेटी के प्रति आभार जताई।