नेताजी! हो जाइए तैयार, जनता रहे होशियार! झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान

News Ranchi Mail
0

                                                                   


 भारत निर्वाचन आयोग 15 अक्टूबर, 2024 दिन मंगलवार यानी आज दोपहर 3.30 बजे झारखंड में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होगा. झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं.

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), जो INDIA ब्लॉक का हिस्सा है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ है. जिसमें बीजेपी, जदयू और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) शामिल हैं. साल 2019 में हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 30 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 16 सीटें हासिल की थीं, जिससे सोरेन के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया था.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दिवाली, छठ और देव दीपावली समेत कई आगामी त्योहारों को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से नवंबर के दूसरे सप्ताह में मतदान कराने की संभावना है. इससे मतदाताओं विशेष रूप से त्योहारों के लिए अस्थायी रूप से प्रवास करने वाले मतदाताओं को अपने पंजीकृत मतदान स्थानों पर लौटने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !