कांग्रेस ने चुनावी रण में उतारे अपने रणबांकुरे, अजय कुमार, रामेश्वर उरांव को टिकट, देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

News Ranchi Mail
0

                                                                              


  झारखंड विधानसभा चुनाव के कांग्रेस ने 21 अक्टूबर, 2024 दिन सोमवार को लिए 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार और कुछ अन्य मंत्रियों के नाम हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के कुछ घंटों के बाद यह सूची जारी की गई. उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है.

भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. अजय कुमार जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को उनके वर्तमान क्षेत्र जामताड़ा से फिर से मैदान में उतारा गया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है.

कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को महगामा से एक फिर उम्मीदवार बनाया गया है. वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं. कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच ये उम्मीदवार घोषित किए हैं. कांग्रेस ने सोमवार रात कहा कि 22 अक्टूबर, 2024 दिन मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस ने बीते शनिवार को घोषणा की थी कि दोनों दल राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी सीट पर घटक के अन्य सहयोगी लड़ेंगे.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस घोषणा पर नाराजगी जताते हुए 20 अक्टूबर, 2024 दिन रविवार को कहा था कि 12 से कम सीट उसे मंजूर नहीं होंगी और अगर अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा, तो उस स्थिति में भी वह इंडिया गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचाएगा. झामुमो, कांग्रेस और राजद विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) शामिल हैं. झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !