2 दिन पहले ही बेटी से मिले थे पिता, नहीं था कोई विवाद, फिर क्यों विवाहिता ने दी जान?

News Ranchi Mail
0

                                                                               


 

 कैमूर: झारखंड के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्लहपुर गांव में फांसी लगाकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया है. घटना की जानकारी ससुराल पक्ष द्वारा लड़की के घरवालों को दिया गया. घटना के बारे में जानकारी मिलते ही जब मृतिका के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे, तो पुलिस वहां मामले की जांच करने में जुटी हुई थी. वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया है. मृत महिला की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्लहपुर गांव के मुकेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी किरण कुमारी बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

घर में फंदे से झूलती दिखी मृतिका 
लड़के के मौसा राम भारत बिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि किरण देवी पेट में दर्द कहकर आराम करने की बात बोलकर घर से निकली थी. कुछ देर बाद जब लड़की भाभी को देखने गई तो वो घर में नहीं थी. जब घर के और सदस्य पहुंचे तो देखा की यह घर में फंदे से झूल रही है. जब उसके शव को नीचे उतारा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी. फिर घटना के बारे में जानकारी पुलिस और मायके पक्ष को दी गई. 

2 दिन पहले ही बेटी से मिले थे पिता 
लड़की के पिता हरिचन बिंद ने बताया कि हमको जानकारी दिया गया था कि लड़की ने फांसी लगा लिया है, हम लोग अस्पताल लेकर आए हुए हैं. जब हम अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था, तब हम  घर पर पहुंचे तो देखा कि पुलिस वहां पहुंच चुकी थी और लड़की मृत अवस्था में पड़ी थी. दो दिन पहले ही लड़की से मिलने आए थे, किसी प्रकार के विवाद की बात सामने नहीं आई थी. 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !