महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव में बुधवार की रात नक्सलियों ने किया बड़ा हमला।

News Ranchi Mail
0

                                                                              


लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव में बुधवार की रात नक्सलियों ने बड़ा हमला किया। नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 2 वाहनों को आग के हवाले कर दिया और काम देख रहे मुंशी मोहम्मद अयूब की गोली मारकर हत्या कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे के करीब नक्सली ओरसापाट गांव में पहुंचे। वहां खड़ी एक जोसीबी को पहले आग लगा दी गयी, जिससे वह पूरी तरह जल गयी। एक अन्य वाहन में भी आग लगाने की कोशिश की गयी, लेकिन वह आंशिक रूप से ही जल सका। इसके बाद नक्सलियों ने मुशी मोहम्मद अयूब को पकड़ लिया, पहले उसकी पिटाई की और फिर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !