महावीर जयंती पर बंद रहेगी मांस मछली की दुकान

News Ranchi Mail
0

                                                                                          


भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर रांची नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। निगम के अनुसार, आज 10 अप्रैल 2025 को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी वधशालाएं तथा मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इस दिन यदि कोई भी व्यक्ति मांस, मछली या मुर्गा की बिक्री करता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है और सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस आदेश का पालन करें।

नगर निगम ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि शांति और सौहार्द्र बनाए रखने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !