रांची के हरमू में एक बच्चे के गले से लॉकेट छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

News Ranchi Mail
0

                                                   


  

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित हरमू में एक बच्चे के गले से लॉकेट छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 मई को दोपहर करीब 3 बजे की है, जब विद्यानगर रोड नंबर 3 स्थित कार्मेल हॉस्टल के पास संत मेरी स्कूल के सामने तीन युवकों ने एक बच्चे से लॉकेट छीनकर मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस को सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई शुरू की गई। वादी के आवेदन पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की गई। छापामारी के क्रम में सफेद रंग की होंडा एक्टिवा (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01GA 4848) पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन कुमार महतो उर्फ बल्लू (उम्र 18 वर्ष, निवासी जय प्रकाश नगर, रांची) और अभिषेक कुमार सिंह (उम्र 18 वर्ष, निवासी न्यू पुलिस लाइन, मिसिर गोन्दा, रांची) के रूप में हुई है। मौके से छिनतई में प्रयुक्त स्कूटी को भी बरामद किया गया है।

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने इरगू रोड, कुम्हार टोली स्थित भोला सन्स एंड ज्वेलर्स से बच्चे से छीना गया लॉकेट और अन्य मामलों में छीने गए लॉकेट भी बरामद किए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !