सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत के मारदू गांव में एक बाग देखने की सूचना से मच गया हड़कंप

News Ranchi Mail
0

                                                                          


रांची जिला के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत कोचो पंचायत के मारदू गांव में बुधवार सुबह एक रहस्यमयी जानवर के दिखाई देने से सनसनी फैल गई। ग्रामीण पुरंदर महतो जब अपने घर से बकरियों को बाहर निकाल रहे थे, उसी दौरान एक बड़ा जानवर घर में घुस आया। सूझबूझ दिखाते हुए उन्होंने तुरंत दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी।

जिस घर में जानवर घुसा था, वहां दो छोटी बच्चियां सो रही थीं जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानवर ने बच्चियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और गलियारे में ही बैठा रहा।

ग्रामीण इसे बाघ, लकड़बग्घा या अन्य शिकारी जानवर मान रहे हैं। वन विभाग व ओरमांझी जैविक उद्यान की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच रही है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन जनहानि नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !