दीपाटोली कैंट में तैनात आर्मी के अग्नि वीर जवान ट्रेन में नशा खुरानी गिरोह का हो गया शिकार।

News Ranchi Mail
0

                                                        


रांची के दीपाटोली कैंट में तैनात आर्मी के अग्नि वीर जवान ट्रेन में नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। इलाज के दौरान कोडरमा सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

घटना सोमवार की शाम की है। जवान की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी कृष्ण पाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह भाई की शादी में शामिल होने घर गया था, वहां से रांची लौट रहा था। सोमवार  दोपहर वह बदहवास हालत में कोडरमा स्टेशन पर उतरा। इसके बाद परिजनों को फोन कर बताया कि उसे किसी ने कुछ खिला दिया है, तबीयत ठीक नहीं लग रही है

 इसके बाद वह कोडरमा स्टेशन के बाहर गिर पड़ा युवक को अचेत अवस्था में देख स्थानीय लोग उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया, सदर अस्पताल में सोमवार की शाम इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !