अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री।

News Ranchi Mail
0

                                                   


राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल, कॉलेज, मेडिकल और नर्सिंग संस्थानों सहित विभिन्न संस्थाओं ने सुबह विशेष योग अभ्यास सत्रों का आयोजन किया। राँची में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा विधायक सी.पी. सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने कभी योग का विरोध नहीं किया, लेकिन पहले ऐसा लगता था कि कुछ राजनीतिक दल इस अभियान को अपना बना लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि योग एक वैज्ञानिक पद्धति है, जो व्यक्ति को तनावमुक्त करने और सकारात्मक ऊर्जा देने में सहायक है। मेरा झारखंडवासियों से आग्रह है कि हम सभी योग को अपने जीवन में अपनाएं और मुख्यमंत्री के विकास के सपनों को साकार करने में सहभागी बनें।

संबोधन के दौरान उन्होंने भाजपा नेता सी.पी. सिंह पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में टिप्पणी करते हुए कहा कि आप भी नियमित योग करें, इससे न केवल मानसिक तनाव दूर होगा, बल्कि सोच में भी सकारात्मकता आएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा रहा है, लेकिन इसे जन-जन तक पहुंचाने और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने में योग गुरु बाबा रामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !