झारखंड में इस बार सर्दी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! देखें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम?

News Ranchi Mail
0

                                                                             


दिसंबर आते ही झारखंड में सर्दी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. रात को चलने वाली शीतलहर और कोहरे की वजदह सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है. गलन के कारण अब लोगों की सुबह देरी से होने लगी है. सर्दीली हवाओं का आलम यह है कि अब लोगों को ग्लब्स पहनने की जरूरत पड़ गई. मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिन-प्रतिदिन सर्दी का सितम बढ़ेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अब हर रोज कोहरा और धुंध का प्रकोप बढ़ने का अनुमान जताया है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले 12 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी. इसके बाद तापमान में गिरावट आने लगेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 08.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं चाईबासा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बोकारो में यह सामान्य से -2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. अच्छी बात यह है कि चक्रवाती तूफान दित्वा का झारखंड पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. बीते 24 घंटे में प्रदेश में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी मंगलवार (02 दिसंबर) के बाद से राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही दिन में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं. वहीं 03 दिसंबर से 06 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध बनी रहेगी, लेकिन बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. इस पूरे सप्ताह के लिए राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !