रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के डुंगरी मुरुंगटाली रिंग रोड पर सड़क दुर्घटना में बुधवार को एक युवक की हो गयी मौत ।

News Ranchi Mail
0

                                                              


रांची : रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के डुंगरी मुरुंगटाली रिंग रोड पर सड़क दुर्घटना में बुधवार को एक युवक की मौत हो गयी। युवक की शिनाख्त बादल कुमार साहू (23) के रूप में की गयी है। बताया गया कि बादल बाइक से तमाड़ की ओर जा रहा था। इसी क्रम में एक कार ने उसे टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !