लातेहार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के लातेहार शाखा एवं सुहागिन देवी आरोग्य मिशन करकट लातेहार के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को करकट स्थित सुरेंद्र बिहार नर्सिंग होम में एक दिवसीय निशुल्क ह्रदय जांच शिविर एवं तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें दुमका मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पीयूष रंजन के द्वारा कार्यशाला में आए लातेहार शहरी क्षेत्र एवं करकट वासी के बीच तनाव प्रबंधन विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ तन का होना आवश्यक है। अपनी स्वच्छता अपने हाथों में है। हमें शाकाहारी एवं सात्विक आहार लेना चाहिए, इससे ही तन को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी परिस्थिति में स्वयं को मजबूत रखने के लिए ईश्वर पर भरोसा रखना आवश्यक है। वही सभा के दौरान रांची के प्रसिद्ध डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे। श्री सिंह के द्वारा इस शिविर एवं कार्यशाला के लिए ब्रह्माकुमारी एवं डॉक्टर पीयूष रंजन को धन्यवाद दिया। इस सेमिनार में 53 लोगों का निशुल्क ह्रदय जांच किया गया। जिसमें लोहरदगा एवं पलामू से भी कुछ लोग शामिल हुए। जांच के दौरान आवश्यकता अनुसार मरीज का हृदय भी निशुल्क जांच किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी शाखा लातेहार के प्रशासिका बीके अमृता के नेतृत्व में किया गया, संस्था के द्वारा सभी मरीजों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी भाई बहन, शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता राजमणि प्रसाद, थाना प्रभारी, गुमला सेवा केंद्र से आए सुजीत बहन, आशीष भाई, विनोद भाई, अवधेश भाई, सुनीतामाता, पूनम माता, इत्यादि एवं सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए।