30 ने किया आत्मसमर्पण, 32 मुठभेड़ में मारे गए... झारखंड में अब बचे नक्सलियों की संख्या 60 से 65

News Ranchi Mail
0

                                                                               


 

 झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. पुलिस की बढ़ती दबिश से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं या फिर फोर्सेज की गोली का शिकार बन रहे हैं. आईजी ऑपरेशन डॉक्टर माइकल राज ने बताया कि राज्य में कुल बचे हुए नक्सलियों की संख्या 60 से 65 है, जिनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया. अभियान में इस साल अब तक 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, तो वहीं 32 नक्सलियों को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया है. जबकि कुल-157 हथियार (पुलिस से लुटा गया हथियार-58, रेगुलर हथियार 20 और देशी हथियार-68) बरामद किए गए हैं. नक्सलियों द्वारा बिछाए गए 228 IED को नष्ट किया गया है. साथ ही नक्सलियों के कुल 37 बंकर को भी नष्ट किया गया है.

साल 2025 के जनवरी महीने से सितम्बर तक कुल 266 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मुख्य रूप से रिजनल कमिटी मेम्बर-02 जोनल कमांडर-01, सब जोनल कमांडर- 02 और एरिया कमांडर-09 शामिल है. इनमें महत्वपूर्ण रूप से-

1. आक्रमण गंझू उर्फ रविन्द्र गंझु RCM (TSPC) 15 लाख इनामी
2. रणविजय महतो, 15 लाख इनामी RCM (Mao)
3. कुन्दन खेरवार उर्फ सुधीर सिंह. ZCM (Mao) 10 लाख का ईनामी
4. गौतम यादव, SZC (Mao) 
5. संदीप उर्फ हिडिमा पडेयम् SZC (Mao)
6. सुनील मुण्डा उर्फ भारत जी AC (TSPC)
7. रूपेश कुमार AC (TSPC) 
8. संजीत कुमार उर्फ संजीत गिरि उर्फ संजीत दास उर्फ विक्रांत जी AC (TSPC)
9. कृष्णा यादव उर्फ तुफान जी उर्फ सुल्तान जी AC (PLFI), 02 लाख का ईनामी
10. दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी सिंह AC (PLFI)
11. जितेन्द्र सिंह खेरवार उर्फ जितेन्द्र जी उर्फ बजरंगी AC (JJMP)
12. मुरली भुईया उर्फ छोटु जी उर्फ पप्पु जी AC (JJMP) 
13. प्रचीन एक्का AC (JJMP) और
14. शिवा बोदरा उर्फ शिबू AC (Mao) की गिरफ्तारी की गई है

साल 2025 में जनवरी से सितंबर तक पुलिस उग्रवादी मुठभेड़ में 32 नक्सली मारे गए, जिसमें मुख्य रूप से-

1. विवेक उर्फ प्रयाग मांझी CCM (Mao)- एक करोड़ इनामी
2. अनुज उर्फ सहदेव सोरेन, CCM (Mao)-एक करोड़ इनामी
3. अरबिन्द यादव उर्फ अशोक SAC (Mao)
4. बीरसेन मांझी उफ चंचल, SAC (Mao)
5. माटिन केरकेष्टा, RCM (PLFI)
6. साहेब राम मांझी उर्फ राहुल, ZCM (Mao) 10 लाख का ईनामी
7. विनय गंझु उर्फ संजु गंझू, ZCM (Mao)
8. खेलवान गझु उर्फ रामखेलवान उफ छोटा बीरसेन, ZCM (Mao)
9. अपतन उर्फ अमित हांसदा, ZCM (Mao)
10.पप्पु लोहरा उर्फ सुर्यदेव लोहरा ZCM (JJMP), 10 लाख का ईनामी
11. मनीष यादव उर्फ मनीष जी SZC (Mao), 5 लाख का ईनामी
12. सुदेश गंझू उर्फ प्रभात जी, SZC (JJMP), 5 लाख का ईनामी
13. कुंवर माझी उर्फ शहदेव मांझी उर्फ सडे SZC CPI (Mao) 05 लाख का ईनामी 
14.  मुखदेव यादव उर्फ तुफान जी. SZC (TSPC)
15. लालु लोहरा, SZC (JJMP)
16. छोटु उरांव, SZC (JJMP)
17. हेमन्ती मझियान, AC (Mao)
18. शान्ती देवी AC (Mao) 
19. अरूण उर्फ वरूण उर्फ निलेश मकदम AC (Man) 
20. सुजीत उरांव AC (JJMP)
21. दिलीप लोहरा उर्फ दिपक लोहरा (JJMP)
22. समुद्र लोहरा (JJMP)
23. सुनिल मुण्डा (JJMP) 
24. राहुल तुरी उर्फ आलोक, TSPC के साथ एवं अन्य आठ नक्सली शामिल थे.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !