झारखंड में शीतलहर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. IMD की मानें तो राज्य के 11 जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. रांची में भले ही अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई हो पर जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा और डालटनगंज में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में लोगों को ठंड से बच कर रहने की जरूरत है.
बीते 5 दिसंबर को सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही, सबसे कम तापमान गुमला में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम दृश्यता रांची में देखने को मिली है. गढ़वा, पलामू, लातेहर, चतरा, गुमला, सिमडेगा, कुंठी, रांची, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा के लिए मौसम विभाग शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में इस शीतलहर की स्थिति में और सावधान रहने की आवश्यकता है.
कहां कितना रहेगा तापमान जानें-
देवघर में न्यूनतम तापनाम 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, धनबाद में न्यूनतम तापनाम 25 और अधिकतम तापनाम 9 डिग्री, दुमका में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री, गिरिडीह में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गोड्डा में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, जामताड़ा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
वही, कोडरमा में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री , चतरा में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, गढ़वा में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, लातेहार में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, लोहरदगा में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, पलामू में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, रामगढ़ में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, हजारीबाग में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
रांची में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, खूंटी में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, गुमला में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, पूर्व सिंहभूम में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, सरायकेला में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभवना जताई है.
