झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंडी का सितम जारी है. राज्य के चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहारदगा, पलामू समेत राज्य के कई जिलों कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है. बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण कई जिलों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. ऐसे में रात के समय काफी कनकनी महसूस हो रही है. दिन में भी लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने मकर संक्रांति तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं जताई है.
दिनभर कनकनी का एहसास
मौसम विभाग की माने तो राज्य में शनिवार (10 जनवरी) तक कड़ाके की ठंड का सितम जारी रहने वाला है. इसके बाद तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार (8 जनवरी) को हवा की रफ्तार 1.8 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई. इससे लोगों को दिनभर कनकनी का एहसास हुआ. राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री के आसपास चल रहा है. रांची का न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया. सरायकेला न्यूनतम तापमान 5.4, सिमडेगा 5.5, बोकारो 5.5 दर्ज किया गया. बता दें कि राज्य के 12 जिलों का तापमान 8 डिग्री से नीचे चल रहा है.
किस जिले में कितना रहेगा तापमान-
रांची- अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस
धनबाद- अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस
पलामू- अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस
बोकारो- अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस
गढ़वा- अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस
खुंटी- अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस
चतरा- अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस
शीतलहर का येलो अलर्ट
पश्चिम सिहंभूम,सिमडेगा,गुमला, खुंटी, रांची,लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, चतरा, हजारीबाग,पलामू और गढ़वा में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.राजधानी रांची में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके. कड़ाके की ठंड में सफर कर रहे लोग अलाव के पास कुछ देर रुककर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
