मुजफ्फरपुर के करजा थाना पुलिस गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शराब लोड 407 ट्रक को जब्त किया है. साथ ही मौके से दो बाइक को जब्त किया और एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान करजा थाना क्षेत्र के विपिन कुमार के रूप में हुई है. ट्रक से बरामद शराब की कीमत बजार मूल्य करीब 25 लाख रुपए बताए गए. करजा थाना पुलिस ने पटना मध्य निषेध की टीम के सूचना पर बीते दिन एक ट्रक से करीब एक करोड़ रुपए के शराब बरामद किया था.
दरअसल, करजा थाना पुलिस को सूचना मिली कि अख्तियारपुर गांव के घर के चहारदिवारी के अंदर 407 ट्रक पर लोड कर शराब की एक बड़ी खेप रखी हुई है. उसके बाद पुलिस ने अख्तियारपुर गांव के घर के चहारदिवारी के अंदर रेड किया. चहारदिवारी के अंदर खड़ी 407 ट्रक की जांच गई थी, तो उस पर लदी विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई.
बताया जा रहा है कि 407 ट्रक से 25 सौ 29 लीटर शराब जब्त किया गया है. जिसकी शराब बंदी वाले बिहार में ब्लैक मार्केट में 25 से ऊपर की कीमत बताई जा रही है. फिलफल, पुलिस गिरफ्तार शराब कारोबारी से पूछताछ कर रही है.
शराब बरामदगी को लेकर सरैया के एसडीपीओ गरिमा कुमारी ने बताया कि करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के घर के चहारदिवारी के अंदर से 407 ट्रक पर लोड कर शराब को बरामद किया गया है और मौके से एक शराब कारोबारी विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
