सीतामढ़ी और शिवहर में खूनी खेल, 5 दिन में 4 मर्डर से मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ अब तक खाली

News Ranchi Mail
0

                                                                               


बिहार में एक तरफ पिछले चार दिनों से सम्राट फोर्स अपराधियों को खदेड़ खदेड़ कर ताबरतोड़ एनकाउंटर कर रही है तो वहीं उत्तर बिहार के सीतामढ़ी और शिवहर जिले में अपराधी सर चढ़कर बेखौफ गोलियां बरसा रहा है. पिछले पांच दिनों से जिले के अलग अलग क्षेत्रों में हत्याओं का दौर जारी है. शिवहर और सीतामढ़ी के पुलिस कप्तान के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. सीतामढ़ी जिले की बात की जाए तो यहां पांच दिनों के अंदर 3 हत्याएं हो चुकी है तो वहीं शिवहर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है.

सीतामढ़ी में बीते शनिवार को महिंदवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में किसान रामाशंकर प्रसाद यादव को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया जिसकी मौत मुजफ्फरपुर SKMCH पहुंचते पहुंचते हो गई. आपसी रंजिश में इस घटना का कारण बताया गया. 

दूसरी हत्या ठीक दूसरे दिन ही नानपुर थाना क्षेत्र के मोहिनी गांव में हुई, जहां अपराधियों ने CSP संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी और रुपए लूट कर फरार हो गए. PNB के CSP संचालक सुंदर राय अपने सेंटर से घर लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

तीसरी हत्या गुरुवार की देर शाम कन्हौली थाना क्षेत्र के बेताही गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने युवक योगेंद्र सहनी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी जिससे घटना स्थल पर ही योगेंद्र सहनी की मौत हो गई. मृतक योगेन्द्र सहनी सोनवरसा प्रखंड के मत्स्य जीवी सहयोग समिति का सदस्य था.

वहीं दूसरी ओर शिवहर में पुरनहिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के भाई व्यवसाई समोद साह को गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. जिसके बाद इलाके के आक्रोशित लोगों ने हत्या के विरोध में अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरकर जम कर बवाल काटा. इस हंगामे को शांत करने के लिए बिहार सरकार के मंत्री शिवहर विधायक श्वेता गुप्ता आक्रोशित भीड़ को भरोसा दे कर हंगामे को शांत कराया. आपसे बता दे कि इन हत्याओं में शामिल किसी भी अपराधी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. अभी तक पुलिस और अपराधी के बीच आंख मिचौली का खेल जारी है. बहरहाल देखना यह होगा कि सम्राट फोर्स कब तक इन अपरधियों को अपने गिरफ्त में ले कर सभी मामलों का उद्भेदन करने वाली है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !