कुख्यात गोविंद शर्मा शहर के कई चर्चित हत्याकांडों में मुख्य शूटर के रूप में शामिल रहा था, जिसके बाद उसका नाम सुर्खियों में आया. सितंबर 2018 में हुए पूर्व मेयर व प्रॉपर्टी डीलर समीर कुमार हत्याकांड और जुलाई 2023 में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही सहित चार लोगों की हत्या मामले में भी गोविंद मुख्य शूटर के रूप में शामिल था. इसके अलावा भी कई गंभीर मामलों में उसका नाम सामने आता रहा. बताया जाता है कि वह उत्तर बिहार के कुख्यात शंभू मंटू गिरोह का मुख्य शूटर था. वर्ष 2025 में अवैध हथियार के साथ मुसहरी थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार भी किया गया था. फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अमर सिनेमा रोड स्थित आइकन टावर में वह किराए के मकान में रह रहा था. इसी दौरान जब वह वहां पहुंचा तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद मौके पर SP कांतेश कुमार मिश्रा, सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंच गए. मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है. रात का समय होने के कारण अधिकतर दुकानें बंद हैं, ऐसे में CCTV फुटेज खंगालने में समय लग सकता है.
शहर के बीच हुई इस वारदात ने एक बार फिर मुजफ्फरपुर में गैंगवार की आशंका को लेकर चर्चा तेज कर दी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या शहर में पुरानी गैंगवार की घटनाएं फिर से लौट रही हैं. फिलहाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. SSP ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
.jpg)